पुरानी बस्ती वार्ड नं 38 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर,आंगनबाड़ी परिसर की साफ सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
Junaid Khan - शहडोल। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर आंगनबाड़ी परिसर की साफ सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए बताया है कि 6 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत गांव चलो बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को शहडोल नगर मंडल के वार्ड नंबर 38 पुरानी बस्ती में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी की उपस्थिति में स्वच्छता अभियान चलाया गया इस दौरान पुरानी बस्ती स्थित भगवान भोलेनाथ की मंदिर एवं परिसर की साफ सफाई के साथ ही आंगनबाड़ी परिसर एवं दुर्गा जी की स्टेज एवं परिसर की साफ सफाई भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वार्ड वासियों के साथ मिलकर की स्वच्छता कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा, जिला मंत्री सौरभ गोले, पार्षद विनय केवट, सावित्री सेन, नागेंद्र गोले, अनमोल सोनी, त्रिभुवन गोस्वामी, राजेश सोनी, प्रदीप गुप्ता, राकेश कनौजिया, राजू यादव नीलम चतुर्वेदी, संचिता शरवटे, रेखा त्रिपाठी, रचना श्रीवास्तव, संगीता निगम, सुनीता जायसवाल, लक्ष्मी चौधरी सहित, वार्डवासी, भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

