पानी की हर बूंद को संरक्षित करने की पहल जल गंगा संवर्धन अभियान
Junaid Khan - शहडोल। 08 अप्रैल 2026- जल की हर बूंद का संरक्षण मध्यप्रदेश सरकार का प्रण। जल की हर बूंद की अहमियत समझते हुए मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा हैै। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किये गए कार्यों में सकारात्मक एवं प्रभावशाली परिणाम परिलक्षित हो रहें। जल के संरक्षण, संवर्धन एवं जल के प्रति जनमानस में जागरूकता बढ़ाने के उददेश्य से जल गंगा संवर्धन अभियान 30 जून तक चलाया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति के निर्देशानुसार शहडोल जिले के समस्त ग्राम पंचायतो एवं नगरीय निकायो में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत वर्षा के जल के संचयन हेतु पुराने तालाबो की साफ-सफाई, जल स्त्रोतो के जीर्णाेद्वार के कार्य, शोक पिट निर्माण, वाटर हार्वेस्टिग के कार्य जैसे अन्य कार्य किये जा रहे है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनमानस को प्रकृति की अमूल्य उपहार जल के प्रति जागरूक करने एवं जल की एक-एक बंूद को बचाने हेतु दीवार लेखन, जल जागरूकता रैली, कार्यशाला भी आयोजित की जा रही है। जल ही जीवन है यह केवल एक वाक्य नही, बल्कि हमारी पृथ्वी का आधार है। हर बूंद हमारे अस्तित्व से जुडी है। शहडोल जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जन-प्रतिनिधियो, अधिकारियो, समाजसेवियो, स्वयंसेवी संगठनो के सदस्यो एवं जन सहयोग से 267 खेत तालाब के कार्य, डगवेल रिचार्ज के 49 कार्याे को पूर्ण किया गया। जनपद पंचायत बुढार में 6,जनपद पंचायत गोहपारू में 121, जनपद पंचायत जयसिंहनगर में 138, जनपद पंचायत सोहागपुर में 2 खेत तालाब पूर्ण हुए। इसी प्रकार जनपद पंचायत गोहपारू में 44, जनपद पंचायत जयसिंहनगर में 5 डगवेल रिचार्ज कार्याे को पूर्ण किया गया।
