जिला प्रशासन एवं जन सहयोग से वितरित किया गया पोषण किट
Junaid Khan - शहडोल। 08 अप्रैल 2़026- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार शहडोल जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के उददेश्य से महिला एवं बाल विकास, पंचायत विभाग, आजीविका मिशन एवं जन सहयोग से आगामी तीन माह तक चिन्हित कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चो को पोषण किट का वितरण किया जाएगा। इसी अनुक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती प्रभा मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने जिला पंचायत के सभागार में जनपद पंचायत सोहागपुर अंतर्गत चिन्हित कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चो को पोषण किट का वितरण किया। पोषण किट में भुना चना, गुड़, मूंगफली, ड्राई फ्रुट, मोरिंगा पाउडर आदि पोष्टिक सामग्रियो को सम्मिलित किया गया है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती फूलवती सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री अखिलेष मिश्रा, परियोजना अधिकारी श्री आनंद्र अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी उपस्थित रहें।
