शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। थाना अमलाई द्वारा महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। दिनांक 07/04/2026 को पीड़िता ने अपनी माता के साथ थाना अमलाई में उपस्थित होकर एक हस्तलिखित आवेदन पेश किया। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2024 के अंत में आरोपी अवधेश सोनी, पिता संतराम सोनी (निवासी अमराडण्डी) उसे शादी का प्रलोभन देकर अपने घर ले गया और उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी लगातार शादी का झांसा देकर पीड़िता का शोषण करता रहा। दिनांक 06/03/2026 को आरोपी ने पुनः पीड़िता के साथ गलत काम किया, जिससे पीड़िता डेढ़ माह की गर्भवती हो गई। जब पीड़िता ने आरोपी से शादी करने का आग्रह किया, तो आरोपी ने साफ इनकार करते हुए उसे धमकाया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना अमलाई में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा एवं SC/ST एक्ट की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना अमलाई टीम द्वारा तत्काल दबिश दी और आज दिनांक 08/04/2026 को आरोपी अवधेश सोनी (उम्र 21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी अमलाई निरी. भूपेन्द्र मणी पाण्डेय के नेतृत्व में, सउनि. करतार सिंह, प्र.आर.शिव प्रसाद सिंह, आर. दयाशंकर सिंह, आर. आकाश कुमार, महिला आर. अमीना मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
