कॉन्वेंट स्कूल के पास तालाब में हुआ श्रमदान,नगर पालिका एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

कॉन्वेंट स्कूल के पास तालाब में हुआ श्रमदान,नगर पालिका एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कर्मचारियों ने लिया हिस्सा 


Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 09 अप्रैल 2026 जिला कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देशन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी के मार्गदर्शन में नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान (19 मार्च से 30 जून 2026) के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज नगर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 स्थित कॉन्वेंट स्कूल के पास बने तालाब में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के पार्षद श्री प्रभात पांडे, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता मित्रों एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सक्रिय सहभागिता निभाई गई।

श्रमदान के दौरान तालाब की साफ-सफाई, जलीय क्षेत्र में उगी अनावश्यक वनस्पतियों की कटाई-छंटाई तथा तालाब किनारे फैली गंदगी, पॉलिथीन एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाया गया। एकत्रित कचरे का समुचित निष्पादन भी सुनिश्चित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा पर्यावरण संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर उपयंत्री श्री सुखेंद्र सिंह तोमर, उपयंत्री श्री पुनीत त्रिपाठी, कार्यालय अधीक्षक श्री मोतीलाल सिंह, सिटी मिशन मैनेजर श्री सत्यकाम मिश्रा, स्वास्थ्य निरीक्षक श्री अनिल महोबिया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शहडोल के अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता मित्र, वार्डवासी एवं ओम साई विजन के सदस्य उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post