ABVP का सराहनीय अभियान: ‘सकोरा’ और ‘जल मंदिर’ से पक्षियों व राहगीरों को राहत, जिलेभर में चला जनजागरण
Junaid Khan - शहडोल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शहडोल जिले द्वारा गतिविधियों SFD विकासार्थ विद्यार्थी के माध्यम से सकोरा अभियान के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए पूरे जिले में 200 सकोरे लगाए गए इसके माध्यम से लोगों को भी जागरूक किया गया कि आप सभी लोग भी अपने कार्यालय अपने घर के आसपास पक्षियों के लिए सकोरा। लगाए और SFS (सेवार्थ विद्यार्थी ) के माध्यम से अपने शहडोल जिले के 20 स्थानों में जल मंदिर बनाए गए जिससे लोगों को इतनी तेज गर्मी में पानी पीने की समस्याएं ना इन सभी कार्यकम में उपस्थित विभाग संगठन मंत्री सावन सिंह, विभाग संयोजक अखिलेश सिंह, विभाग छात्रा प्रमुख अंजली पांडे, जिला संयोजक अमन त्रिपाठी , निधि पांडेय, आकाश मिश्रा , प्रिया सिंह, भूमिका द्विवेदी, ओम सोनी , गोकुल पटेल, और और समस्त कैंपस के विद्यार्थी एवं परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भीषण गर्मी के इस दौर में परिषद द्वारा चलाया गया यह अभियान न केवल जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दे रहा है, बल्कि समाज को भी पर्यावरण संरक्षण और सेवा के लिए प्रेरित कर रहा है। “सकोरा अभियान” के तहत लगाए गए सकोरे पक्षियों के लिए जीवनदायिनी पहल साबित हो रहे हैं, वहीं “जल मंदिर” के माध्यम से राहगीरों और आम नागरिकों को राहत मिल रही है। परिषद पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जाएगा, ताकि समाज में सेवा, सहयोग और प्रकृति संरक्षण की भावना को और मजबूत किया जा सके।
इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है और कई स्थानों पर आम नागरिक स्वयं आगे आकर सकोरे लगाने और जल मंदिर स्थापित करने में सहयोग कर रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का यह प्रयास शहडोल जिले में एक सकारात्मक संदेश देते हुए सामाजिक सरोकारों के प्रति युवाओं की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।
