NSUI स्थापना दिवस पर ज्ञान का उत्सव निबंध प्रतियोगिता में छात्रों का उमड़ा उत्साह

निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को शील्ड व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया


Junaid Khan - शहडोल। सँभाग के जिले उमरिया में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के स्थापना दिवस (9 अप्रैल) के अवसर पर जिला उमरिया द्वारा आज दिनांक 09 अप्रैल 2026 को विशेष निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिले के शासकीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय एवं कंप्यूटर सेंटर में आयोजित हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह आयोजन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय विनोद जाखड़ एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय आशुतोष चौकसे के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में लेखन क्षमता, विचार अभिव्यक्ति और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर ने कहा कि एनएसयूआई सदैव छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और समाज के प्रति जागरूक बनने का अवसर देती हैं। उन्होंने कहा कि संगठन आगे भी ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शिक्षा, समाज और समसामयिक विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के आधार पर शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, साथ ही अन्य प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन प्रदान किया गया। इस अवसर पर एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत तिवारी, पल्लवी असाटी जिला सचिव,जिला सचिव रोहणी श्याम, अनुज वर्मा कॉलेज अध्यक्ष, अनुराग तिवारी, अजय विश्वकर्मा, आकाश महार,प्रतिमा प्रजापति, अर्पिता तिवारी, आंचल चौधर, जानवी बैरागी, दिव्या रजक,सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। एनएसयूआई पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन भविष्य में भी छात्रों के हित में इस प्रकार के आयोजन करता रहेगा, जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता रहे।

Previous Post Next Post