नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार


Junaid Khan - शहडोल। थाना जयसिंहनगर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

थाना जयसिंहनगर क्षेत्रांतर्गत फरियादी द्वारा दिनांक 21.04.2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी नाबालिग नातिन साबुन लेने के लिए मोहल्ले की दुकान गई थी, जो वापस घर नहीं लौटी। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारियों में खोजबीन करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला, जिससे आशंका व्यक्त की गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना जयसिंहनगर पुलिस द्वारा तत्परता से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान दिनांक 24.04.2026 को अपह्रता को दस्तयाब किया गया एवं माननीय न्यायालय से अपह्रता के कथन के उपरांत एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 351(3), 64(1), 64(2)(m), 127(3) बीएनएस तथा 5(l)/6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। मामले में संलिप्त आरोपी देवेन्द्र सिंह कंवर (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम करकी थाना जयसिंहनगर को दिनांक 26.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जयसिंहनगर के नेतृत्व में,सउनि. अनिल गौत्तम , प्रआर. भैयालाल सिंह, आरक्षक उदय सिंह,आरक्षक धीरसाह की महत्व पूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post