प्रवेश उत्सव के दौरान बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत, वितरित की पुस्तकें व पेन
Junaid Khan - शहडोल। सँभाग के जिले उमरिया में स्कूल चले हम अभियान के तहत भविष्य से भेंट कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन व मार्गदर्शन पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा शा. माध्य. शाला मालियागुड़ा में पाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा, सरपंच लक्ष्मी मरावी, ग्रेस दिलीप सोनी, विद्यालय प्राचार्य सारिका नामदेव, स्कूल चले अभियान हम अभियान प्रेरक हिमांशु तिवारी अवलोकन कर प्रवेश उत्सव के दौरान छात्र- छात्राओं को तिलक लगाकर पुष्प दिए गए। उन्हें किताबें वितरित कर प्रवेश दिलाया गया। विद्यालय विद्यार्थियों के द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम का कुशल संचालक विद्यालय शिक्षक फूल सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने अपने स्कूली जीवन को याद करते हुए कहा कि मेरी प्रारंभिक शिक्षा ऐसे ही शा. शाला से ही हुई है, जो पढ़ाई भौतिक रूप से यानी कक्षा में अध्ययन में होती है वह और किसी माध्यम से नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति को आगे बढ़ाता है एवं जीवन निर्माण के लिए शिक्षा अति आवश्यक है। मालियागुड़ा सरपंच लक्ष्मी मरावी ने उपस्थित छात्रों से मन लगाकर पढ़ाई कर अपनी शाला, नगर, राज्य एवं देश का नाम रोशन करने की बात कही। स्कूल चले हम अभियान प्रेरक हिमांशु तिवारी ने बच्चों से कहा कि विद्यालय में निर्भीक होकर आएं। अपने जीवन में ज्ञान के दीपक को निरंतर जलाकर अपने भविष्य गढ़ने हेतु अभी से तत्पर हो जाएं। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि पुस्तक विद्यार्थी को आदर्श जीवन का पाठ पढ़ाती है। अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का संचार करती है। बिना पुस्तक के जीवन शून्य के समान होता है। हर विद्यार्थी के लिए पुस्तक जरूरी है। यह विद्यार्थी जीवन की जड़ को मजबूत बनाती है।इस दौरान पाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा,सरपंच लक्ष्मी लोकनाथ मरावी,जीराएस दिलीप सोनी, विद्यालय प्रधान अध्यापक सारिका नामदेव,शिक्षक फूल सिंह ठाकुर,शिक्षिका सोनिका सिंह,प्रतीक्षा गौतम,सोनिका सिंह,संजू दहिया, स्कूल चले हम अभियान प्रेरक हिमांशु तिवारी,साक्षी रैदास,महक सोनी,अभिनव द्विवेदी, विद्यालय विद्यार्थी सुमन कोल,आशिमा सिंह,वैदिक जोगी,प्रियांश सिंह,अनुराज सिंह,मायूस कोल,अभिराज बैगा,प्रिंस बैगा ,रियान बैगा एवं सभी छात्र -छात्राएं, व अभिभाक गण उपस्थित रहे।
