शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार,

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार,


Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 24.04.2026 को पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी राहुल उर्फ सतीश उर्फ छोटू (पिता स्व. चंद्रबली सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी राजनगर, जिला अनूपपुर) से उसकी जान-पहचान करीब 06 माह पूर्व जैतपुर में हुई थी। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को उसके घर पर शारीरिक संबंध बनाए। इसके पश्चात आरोपी उसे हैदराबाद (छिलका नगर) ले गया, जहाँ पति-पत्नी की तरह रहते हुए उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। जब पीड़िता गर्भवती हो गई और उसने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया और दिनांक 19.04.2026 को पीड़िता के घर आकर पुनः जबरन संबंध बनाए व गर्भपात कराने हेतु पैसों का लालच देकर डराया-धमकाया। पीड़िता की शिकायत पर थाना अमलाई में आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अमलाई पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी राहुल उर्फ सतीश उर्फ छोटे को आज दिनांक 25.04.2026 को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी अमलाई के नेतृत्व में, उपनिरी श्याम सिंह, प्रधान आरक्षक गणेश पांडे, प्रधान जयवेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक ठाकुरदास, आरक्षक मयंक मिश्रा, आरक्षक शैलेश यादव, आरक्षक आकाश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post