जिला जेल, शहडोल, उपजेल बुढार, एवं ब्यौहारी में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर

जिला जेल, शहडोल, उपजेल बुढार, एवं ब्यौहारी में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर



Junaid Khan - शहडोल। 27 अप्रैल 2026- मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री काशीनाथ सिंह के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शहडोल द्वारा चिकित्सा विभाग के विशेष समन्वय व सहयोग से जिला जेल, शहडोल, उपजेल बुढार एवं व्यवहारी में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण सह विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार से का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ माननीय मुख्य न्यायाधिपति मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय श्री संजीव सचदेवाएवं केंद्रीय जेल जबलपुर सभागार से न्यायमूर्ति श्री विवेक अग्रवाल द्वारा वर्चुअली शुभारंभ किया गया। षिविर में उक्त विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर में जिला जेल शहडोल के 306, उपजेल बुढार से 74 एवं उपजेल व्यवहारी से 88 का कंप्लीट बॉडी प्रोफाइल, ब्लड़ सेंपलिंग कर गहन चिकित्सकीय जांच एवं उपचार किया गया एवं निशुल्क दवाइयां वितरित कराई गई। शहडोल जिले के विभिन्न जिलों में निरुद्ध कुल 468 लाभान्वित हुए। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री राजेंद्र सिंह सिंगार सचिव श्रीमती श्वेता परते तिवारी, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री देवेंद्र सिंह परस्ते, प्रभारी जेल अधीक्षक श्री सुनील बिस्वाड़े, जिला चिकित्सालय की मेडिकल टीम, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अभिभाषकगण व पैरालेगल वॉलिंटियर्स उपस्थित रहें। कार्यक्रम में बंदियों को किए गए अपराध के संबंध में आत्म चिंतन करते हुए पश्चाताप कर भविष्य में अपराध न करने का प्रण लेकर समाज में अच्छे नागरिक के रूप में जीवन यापन करने का करने हेतु करने हेतु प्रेरित किया । बंदियों के स्वास्थ व न्यायालय में पैरवी हेतु निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाने के संबंध में जानकारी दी गई ,उपस्थित बंदियों को नालसा व सालसा की योजनाओं व विधिक अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए आपराधिक मनोवृत्ति त्याग कर सौदा अभिवाक व राजीनामा संबंधी प्रावधानों का लाभ लेकर आगामी लोक अदालत में प्रकरण समाप्त करवाए जाने हेतु प्रेरित किया। लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अभिभाषकगण द्वारा बंदियों के प्रकरणों में की जा रही संपूर्ण कार्यवाही संबंधी जानकारी प्रदान की।

Previous Post Next Post