समय-सीमा में कार्य पूर्ण न करने पर ठेकेदारों को नोटिस, कालातीत किए जाने की चेतावनी

समय-सीमा में कार्य पूर्ण न करने पर ठेकेदारों को नोटिस, कालातीत किए जाने की चेतावनी 


Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 26 अप्रैल 2026 नगर पालिका परिषद, शहडोल क्षेत्रांतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों में पाई गई लापरवाही एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण न किए जाने के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जितेंद्र भंडारी द्वारा संबंधित ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इस क्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा नगर क्षेत्र में प्रचलित विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट रूप से पाया गया कि कई ठेकेदारों द्वारा कार्यों में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है, जिससे निर्धारित समय-सीमा का पालन प्रभावित हो रहा है। साथ ही, कुछ ठेकेदारों द्वारा कार्यादेश प्राप्त होने के उपरांत भी कार्य प्रारंभ न किया जाना अत्यंत गंभीर लापरवाही के रूप में परिलक्षित हुआ है। उक्त स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए सभी संबंधित ठेकेदारों को निर्देशित किया गया है कि वे नोटिस प्राप्ति के तीन दिवस के भीतर कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें तथा प्रगतिरत एवं लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करें। साथ ही यह भी स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया है कि निर्धारित अवधि में कार्य प्रारंभ अथवा पूर्ण न किए जाने की दशा में,एव जबाब संतुष्टिपूर्ण नहीं होने पर संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त दंडात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें कालातीत की कार्यवाही की जाएगी। नोटिस प्राप्त करने वाले प्रमुख ठेकेदारों में गणदीपति कंस्ट्रक्शन, प्रवीण सिंह, एसपीके कंस्ट्रक्शन, , अनुराग मिश्रा, विद्या कंस्ट्रक्शन, शिवमहिमा कंस्ट्रक्शन, आदित्य कंस्ट्रक्शन, ए.एस. कंस्ट्रक्शन, सुनील तिवारी, मिश्रा ट्रेडर्स, खान ट्रेडर्स एवं ऋग्वेद कंस्ट्रक्शन सहित अन्य शामिल हैं। नगर पालिका परिषद, शहडोल द्वारा पुनः स्पष्ट किया गया है कि नगर क्षेत्र में संचालित सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता ऊब है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी तथा दोषी ठेकेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Previous Post Next Post