शासकीय आंगनवाड़ी में चोरी का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार चोरी का सामान बरामद
Junaid Khan - शहडोल। गोहपारू पुलिस द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र चोरमरा में हुई चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण में चोरी गया सम्पूर्ण सामान भी बरामद कर लिया गया है। फरियादिया द्वारा दिनांक 31.03.2026 को थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 30.03.2026 की रात्रि में अज्ञात आरोपी द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र चोरमरा की खिड़की की रॉड तोड़कर अंदर प्रवेश कर शासकीय सैमसंग कंपनी की एल.ई.डी. टीवी एवं खाना बनाने के बर्तन, कुल कीमती 25,400/- रुपये चोरी कर लिए गए। उक्त रिपोर्ट पर थाना गोहपारू में अपराध धारा बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलित किए गए एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही राजकुमार चौधरी पिता राकेश चौधरी उम्र 19 वर्ष निवासी भत्तू थाना जयसिंहनगर, हाल ननिहाल ग्राम चोरमरा थाना गोहपारू जिला शहडोल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से एलईडी टीवी एवं बर्तन, कुल कीमत 25,400/- रुपये, के बरामद किए गए। आरोपी को विधिवत आज दिनांक 05.04.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही निरीक्षक राजकुमार मिश्रा थाना प्रभारी गोहपारू के नेतृत्व में, प्र. आर. भुनेश्वर सिंह, प्र.आर. कोमल सिंह, आर. अजीत यादव, आर. मोनू शर्मा, आर. गुरूदयाल उइके की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
