मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री यश घनघोरिया का आशीष तिवारी ने भव्य स्वागत किया
Junaid Khan - शहडोल। आज दिनाँक 05 अप्रैल 2026 को शहडोल में आयोजित युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री यश घनघोरिया का आगमन हुआ। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी द्वारा उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। बैठक में जिले भर से आए युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष श्री घनघोरिया ने संगठन को मजबूती प्रदान करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान आशीष तिवारी ने कहा कि युवा कांग्रेस निरंतर जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय है और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में सभी युवा साथियों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
