युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया का शहडोल में भव्य स्वागत,बाइक रैली से गूंजा शहर
Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 05 अप्रैल 2026 को युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री यश घनघोरिया का शहडोल नगर आगमन हुआ। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। उक्त कार्यक्रम बिरसा मुंडा जी के माल्यार्पण से आरम्भ हुआ एवं जब स्तंभ चौक से बाइक रैली से अम्बेडकर चौक, गांधी चौक होते हुए कांग्रेस भवन पहुंचा। उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शहर के प्रमुख मार्गों पर बाइक रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोश और ऊर्जा के साथ संगठन की ताकत का प्रदर्शन किया। जगह-जगह स्वागत के दौरान नारों और फूलमालाओं से वातावरण पूरी तरह कांग्रेसमय हो गया। उक्त कार्यक्रम एक संगठनात्मक बैठक थी जो कि आगामी 13 तारीख को जबलपुर में युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की अग्रिम तैयारियों के लिए हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर विस्तार से रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने युवाओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि आने वाले समय में युवा कांग्रेस की भूमिका और भी महत्वपूर्ण होने वाली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उक्त कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री राकेश कटारे, श्री नीरज द्विवेदी, श्री आजाद बहादुर सिंह, हनुमान मिश्रा, अनूप सिंह, शिम्पी अग्रवाल, नरेंद्र मरावी, उमा धुर्वे, राजेश सोंधीया, सूफियान खान, प्रभात पाण्डेय, अंकित सिंह, अजीत सोनी, अभिषेक शुक्ला, शेख आबिद, अनुज सिंह, निशांत जोशी, शेख साजिल, सोनू चौबे, श्रीनमों गर्ग, आशीष मिश्रा, सत्यकाम पटेल, सुहैल आलम, अंकित पाण्डेय, फैज़, इकराम, शिवम यादव, हर्षित द्विवेदी, बसंत साहू, संदीप पटेल, प्रियदर्शी तिवारी, विक्रम सिंह, आयुष ताम्रकार, इमरान, सत्यम प्रजापति, अलीम खान, बंटी महतो, मोहन पोल, आसू चौधरी एवं भारी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का भरोसा दिलाया।

