जंक फूड से खतरे पर जागरूकता,पोषण पखवाड़ा के पांचवे दिन महिलाओं को बताया गया संतुलित आहार का महत्व

जंक फूड से खतरे पर जागरूकता,पोषण पखवाड़ा के पांचवे दिन महिलाओं को बताया गया संतुलित आहार का महत्व



Junaid Khan - शहडोल। Day-5 पोषण अभियान के अंतर्गत पोषण पखवाड़ा दिवस पांचवा जंक फूड एवं पैक्ड फूड से खतरा एवं नुकसान संबंधित जानकारी दी गई एवं पौष्टिक आहार एवं जंक फूड की तुलना करते हुए पौष्टिक आहार के महत्व को समझाया गया। कार्यक्रम के दौरान कोल्ड ड्रिंक, चिप्स, पैकेट मटेरियल, मैगी, पास्ता, मैदा युक्त खाद्य पदार्थों के नुकसान पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया तथा इनमें मौजूद हानिकारक केमिकल्स के बारे में बताया गया, जो लंबे समय में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं हितग्राहियों को समझाया गया कि नियमित रूप से जंक फूड का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है, जिससे बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके विपरीत प्रोटीन, विटामिन एवं हरी सब्जियों से भरपूर संतुलित आहार को सर्वोच्च आहार बताया गया और दैनिक जीवन में इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उदाहरणों के माध्यम से बताया गया कि घर में उपलब्ध सस्ते और पौष्टिक विकल्प जैसे दाल, हरी सब्जियां, फल, दूध और अनाज शरीर को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। साथ ही बच्चों के सही शारीरिक और मानसिक विकास के लिए संतुलित भोजन को अनिवार्य बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान नारी बंधन अभिनंदन पखवाड़े के तहत सम्मान वार्ड क्रमांक 28 में आयोजित हुआ परियोजना shahri के अंतर्गत महिलाओं का सम्मान भी किया गया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। पोषण पखवाड़ा के इस आयोजन ने समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया कि यदि हम अपने खान-पान में सुधार करें और जंक फूड से दूरी बनाएं, तो कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है और एक स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।

Previous Post Next Post