दीक्षा मिश्रा को प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने पर कलेक्टर ने किया सम्मानित

दीक्षा मिश्रा को प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने पर कलेक्टर ने किया सम्मानित 


Junaid Khan - शहडोल। जयसिंहनगर कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शहडोल जिले के माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के प्रावीण्य सूची में आने वाले विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों सहित फूलमाला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कहा कि विद्यार्थी देश के भविष्य है, देश और समाज के सर्वांगीण विकास में विद्यार्थियों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी आदि महत्वपूर्ण पदों में आसीन होकर देश और समाज की सेवा करें। कलेक्टर ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयसिंहनगर में अध्यनरत छात्रा कुमारी दीक्षा मिश्रा पिता एडवोकेट नरेंद्र मिश्रा को 96.6% अंक प्राप्त कर राज्य की प्रवीण्य सूची दसवां स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवम प्रजापति, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिंहा, जिला शिक्षा अधिकारी आर.के. मंगलानी सहित शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे। छात्रा दीक्षा मिश्रा की इस सफलता पर उन्हें विद्यालय के प्राचार्य राजीव तिवारी, समस्त शैक्षणिक स्टाफ एवं नगरवासियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Previous Post Next Post