सांसद कार्यालय में ‘नांद रखो अभियान’ के तहत गौसेवा का संदेश

सांसद कार्यालय में ‘नांद रखो अभियान’ के तहत गौसेवा का संदेश


Junaid Khan - शहडोल। नंदी गौ सेवा धाम द्वारा संचालित ‘नांद रखो अभियान’ के अंतर्गत आज एक सराहनीय पहल करते हुए लोकप्रिय सांसद के कार्यालय परिसर में विधिवत नांद चारा-पानी पात्र स्थापित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में निराश्रित एवं गौवंश के लिए भोजन और पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना तथा आमजन में गौसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने बताया कि बढ़ती गर्मी एवं शहरी क्षेत्रों में चारा-पानी की कमी के चलते गौवंश को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ‘नांद रखो अभियान’ न केवल एक मानवीय पहल है, बल्कि समाज को गौसंरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझाने का एक प्रभावी माध्यम भी बन रहा है। सांसद कार्यालय में नांद स्थापना के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक कार्यालयों को भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में सहभागिता निभानी चाहिए, जिससे आम नागरिकों को प्रेरणा मिल सके। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में भी नांद स्थापित कर गौसेवा में योगदान देंगे और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद श्रीमती हिमांद्री सिंह अनिल द्विवेदी रविंद्र वर्मा पिंकू शुक्ला सिल्लू रजक राकेश कनौजिया विकाश जोतवानी अमन यादव आशीष तिवारी राजेश चौहान खुशी सोनी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह पहल क्षेत्र में गौसंरक्षण के प्रति बढ़ती जागरूकता का सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।

Previous Post Next Post