पाली में अंबेडकर जयंती पर शिक्षा सामग्री बांटी:बच्चों को पेन, कॉपी, पेंसिल वितरित, शिक्षा के महत्व पर दिया जोर

पाली में अंबेडकर जयंती पर शिक्षा सामग्री बांटी:बच्चों को पेन, कॉपी, पेंसिल वितरित, शिक्षा के महत्व पर दिया जोर


Junaid Khan - शहडोल। सँभाग के जिले उमरिया जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य पर पाली एसडीओपी शिवचरण बोहित व पाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा की उपस्थिति में बाबा साहब के चित्रपट मालाअर्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पेन,कॉपी और पेंसिल बांटे गए। इसका उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। पाली एसडीओपी शिवचरण बोहित व पाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने बाबा साहब अंबेडकर के जीवन और उनके संघर्षों को याद किया, साथ ही शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। समाज की प्रगति के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवा पीढ़ी से नशे और गलत आदतों से दूर रहकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और समाज को सशक्त बनाने का आग्रह किया। टीम संयोजक हिमांशु तिवारी ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का उद्देश्य था कि सभी लोग शिक्षित हो जब लोग शिक्षित होंगे तो देश विकसित होगा इसी उद्देश्य के साथ युवा टीम उमरिया के द्वारा आदिवासी बच्चों को इकट्ठा कर उन सभी बच्चों को कॉपी पेन बैग कंपास रावल कटर पेंसिल पहाड़ा वाली शिक्षण सामग्री वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। उन्होंने कहा कि यह बच्चे आने वाले देश का भविष्य है इनको अच्छी तरीके से शिक्षा प्राप्त होनी चाहिए इसके लिए भी हमारी टीम के द्वारा निशुल्क कोचिंग क्लासेज चलाई जा रही हैं।उन्होंने कहा कि बाबासाहेब ने इस देश को एक नई दिशा दी थी उनका सपना तभी साकार होगा जब समाज से जाती पाती का भेद समाप्त होगा इसके अलावा उन्होंने गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर बात करते हुए तकनीकी युग में शिक्षक और शिक्षण की चुनौतियों की ओर इशारा किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान गाकर किया गया। इस दौरान पाली एसडीओपी शिवचरण बोहित, पाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा, टीम संयोजक हिमांशु तिवारी, राहुल ,राज तिवारी प्रिंस सिंह,करन बैगा, अभिनव द्विवेदी एवं सभी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post