आवासीय स्कूल, कॉलेज, हास्टल सामुदायिक किचन एवं आंगनवाड़ी किचन में पीएनजी गैस कनेक्शन लेने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

आवासीय स्कूल, कॉलेज, हास्टल सामुदायिक किचन एवं आंगनवाड़ी किचन में पीएनजी गैस कनेक्शन लेने के कलेक्टर ने दिए निर्देश


Junaid Khan - शहडोल। 24 अप्रैल 2026- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जिले के आवासीय स्कूलों, कॉलेजों, छात्रावासों, कम्युनिटी किचन एवं आंगनवाड़ी किचनों में पीएनजी गैस कनेक्शन स्थापित करने के निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जहां पाइपलाइन अधोसंरचना उपलब्ध है वहां आगामी 5 दिनों के भीतर पीएनजी गैस कनेक्शन स्थापित कराना सुनिश्चित करें। जारी निर्देश में कहा गया है कि वर्तमान भू-राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए प्राकृतिक गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा पीएनजी नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों में कमर्शियल एलपीजी की जगह पीएनजी गैस आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि जिले में संचालित समस्त आवासीय विद्यालय, कॉलेज, छात्रावास मेस, निजी हॉस्टल, कम्युनिटी किचन एवं आंगनवाड़ी किचनों में प्राथमिकता के आधार पर पीएनजी गैस कनेक्शन स्थापित किए जाएं। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि जिले में बीपीसीएल कंपनी द्वारा सीजीडी योजना के अंतर्गत पीएनजी पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है तथा कनेक्शन हेतु संबंधित एजेंसी से संपर्क किया जा सकता है। गैस कनेक्शन लिए जाने हेतु वीपीसीएल के मो. न. 9424738607 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देना, गैस आपूर्ति को सुरक्षित एवं सुगम बनाना तथा संस्थानों में आधुनिक गैस अधोसंरचना का विस्तार करना है।

Previous Post Next Post