नाबालिग अपहृता को दस्तयाब कर दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार

नाबालिग अपहृता को दस्तयाब कर दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार


Junaid Khan - शहडोल। थाना ब्यौहारी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाबालिग लड़की को खोजने और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 26.02.2026 को ग्राम घोरसा निवासी फरियादी रामसजीवन चर्मकार ने थाना ब्यौहारी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर से सब्जी लेने ब्यौहारी बाजार गई थी, जो वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिली, तो अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने के संदेह में थाना ब्यौहारी में अपराध धारा बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना ब्यौहारी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता से अपहृता को दिनांक 02.03.2026 को सुरक्षित दस्तयाब किया गया। दस्तयाबी के पश्चात माननीय न्यायालय के समक्ष अपहृता के कथन कराए गए। कथनों के आधार पर प्रकरण में साक्ष्य पाए जाने पर मामले में पूर्व की धाराओं के साथ-साथ धारा 64(1), 64(2) (M), 65(1), 96 बी.एन.एस. एवं 3/4, 5L/6 पॉक्सो (POCSO) एक्ट का इजाफा किया गया। उक्त कार्यवाही विवेचना के दौरान आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। दिनांक 12.04.2026 को पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी भोला प्रसाद उर्फ मोलू चर्मकार (19 वर्ष), निवासी भन्नी, थाना ब्यौहारी को गिरफ्तार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही निरीक्षक जियाउल हक खांन थाना प्रभारी ब्यौहारी के नेतृत्व में, सउनि. गया प्रसाद कन्नौजे, प्रआर. पंजाब सिंह, आरक्षक राजीव सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post