धनपुरी नगरपालिका द्वारा हटाया गया अतिक्रमण
Junaid Khan - शहडोल। 06 अप्रैल 2026- मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुश्री पूजा बुनकर के नेतृत्व में धनपुरी नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य एवं नवाचार किये जा रहे है। इसी अनुक्रम में मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुश्री पूजा बुनकर द्वारा नगरपालिका अंतर्गत विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कॉलेज तिराहा से नरगड़ा नाला के बीच बने शहर के मुख्य नाले का निरीक्षण कर हुए मैदानी अमले द्वारा नाले के ऊपर हुए अतिक्रमण को हटवाया एवं विभिन्न वार्डाे की साफ-सफाई के कार्य भी कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिए।
Tags
SHAHDOL
