बाल विवाह की सूचना 8319697804 मोबाइल नम्बर, 181 एवं 1098 पर दें

बाल विवाह की सूचना 8319697804 मोबाइल नम्बर, 181 एवं 1098 पर दें 


Junaid Khan - शहडोल। 06 अप्रैल 2026- जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अखिलेश मिश्रा ने जानकारी दी है कि जिले के ग्रामीण अंचलों में विभिन्न विवाह मुहुर्त एवं यथा 20 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीय पर्व है. जिसमें बड़ी संख्या में बाल-विवाह होने की प्रबल संभावना होती है। शासन के मंशानुसार जिले में बाल विवाह रोकथाम हेतु जिले स्तर, ब्लाक स्तर एवं ग्राम पंचायतों में विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि बाल विवाह की रोकथाम एवं बाल विवाह होने की सूचना प्राप्त होने पर जिला स्तर पर वन स्टॉप सेन्टर शहडोल को कन्ट्रोल रुम के रुप में स्थापित किया गया है। बाल विवाह की तैयारी करने वाले परिवार एवं बाल विवाह हाने की सूचना मोबइल नं. 8319697804 एवं टोल फ्री नम्बर 181,1098 पर दें।

Previous Post Next Post