गैस सिलेंडर एवं बिजली बिल में मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन,राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
Junaid khan - शहडोल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा गैस सिलेंडर की मूल्य वृद्धि, अपर्याप्त उपलब्धता, बिजली दरों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी तथा पेट्रोल-डीजल की कमी के विरोध में मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने किया, जिसके पश्चात महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि मध्यप्रदेश में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत के बीच लगातार बढ़ती कीमतों ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं पेट्रोल एवं डीजल की अनियमित उपलब्धता और राज्य सरकार द्वारा बिजली दरों में की गई वृद्धि ने जनता पर महंगाई की दोहरी मार डाल दी है। उन्होंने मांग की कि प्रदेश सरकार तत्काल बिजली बिलों में की गई वृद्धि को वापस ले, गैस सिलेंडर के दामों में कमी करे तथा पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करे। साथ ही गैस की कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाने की भी मांग की गई, जिससे आमजन को राहत मिल सके। अजय अवस्थी ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता पहले से ही महंगाई से त्रस्त है, ऐसे में गैस एवं बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी ने लोगों का जीवन और अधिक कठिन बना दिया है। उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीनिवास शर्मा, नगर अध्यक्ष प्रभात पाण्डेय, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा,युवा काँग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी,शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राम नरेश तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह,सिंहपुर ब्लॉक अध्यक्ष अजीत सोनी, वरिष्ठ कांग्रेसी विष्णु प्रताप सिंह,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शिव शंकर शुक्ला,विवेक तिवारी, कुंज बिहारी द्विवेदी, राम नरेश चतुर्वेदी, डैनी फ्रांसिस, पुष्पराज सिंह, हरिशंकर तिवारी,पूर्व पार्षद ओम प्रकाश चौधरी,संजय पटेल,अशोक तिवारी, वरुण पाल, नईम अहमद, राजू विश्वकर्मा, मुन्ना दुबे, सोनेलाल, सिद्धू कोल, भैयालाल, अकरम खान, यासीन अली, जसवीर सिंह, धनु बर्मन,प्रिंस सिंह, सत्यनारायण साहू, शैलेन्द्र शर्मा, आशीष द्विवेदी, दीपांशु गुप्ता, महेंद्र यादव, अमन तिवारी, पंकज तिवारी, ओम साहू, कृतितेंद्र सिंह, शिवम तिवारी, दीपक साहू, शुभांक पाण्डेय, कान्हा कोरी सहित काफी संख्या मे काँग्रेसजन उपस्थित रहे।

