अवैध रेत उत्खनन पर कार्यवाही, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,एक आरोपी पर मामला दर्ज

अवैध रेत उत्खनन पर कार्यवाही, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,एक आरोपी पर मामला दर्ज 


Junaid Khan - शहडोल। जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को जानकारी मिली थी कि ग्राम बोडिहा स्थित बनास नदी से अवैध रूप से रेत निकालकर उसका परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। जांच के दौरान वाहन में रेत लोड पाई गई, जिसके वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी राजकुमार तिवारी निवासी अमहाखेरवा टोला थाना ब्यौहारी जिला शहडोल के खिलाफ खनिज अधिनियम सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जिया उल थाना ब्यौहारी के नेतृत्व में, उप निरीक्षक सुरेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post