एसपी शहडोल ने सीएम राइज स्कूल छतवई में बच्चों के साथ किया प्रेरक संवाद

एसपी शहडोल ने सीएम राइज स्कूल छतवई में बच्चों के साथ किया प्रेरक संवाद 


Junaid Khan - शहडोल। शासकीय विद्यालयों में आज दिनांक 04.04.2026 को आयोजित कार्यक्रम भविष्य से भेंट में पुलिस अधीक्षक शहडोल रामजी श्रीवास्तव और उप पुलिस अधीक्षक ऋषभ छारी संदीपनि विद्यालय छतवई पहुंचे। भविष्य से भेंट कार्यक्रम में कक्षा छ से बारहवीं के छात्र-छात्राओं को उनके भविष्य में संभावित कैरियर की दिशा में मार्गदर्शन देते हुए समय चरित्र और कर्म के महत्व को रोचक उदाहरणों के साथ बताया। छात्र छात्राओं को नशा, बुरी आदतों और मोबाइल इंटरनेट से होने वाले प्रतिकूल प्रभावों से आगाह करते हुए तकनीक का लाभ लेकर एकाग्रता से सिर्फ शिक्षा को केन्द्रित करने के लाभ विभिन्न सुरुचिपूर्ण उदाहरण के माध्यम से बताये। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अर्चना खरे एवं विभिन्न संकायों के अध्यापकगण उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post