01 किलो 250 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। ब्यौहारी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक आरोपी को अवैध मादक पदार्थ 'गांजा' के साथ गिरफ्तार किया है। दिनांक 03.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बीरेश कुमार द्विवेदी उर्फ मुकेश द्विवेदी निवासी वार्ड न. 11 जूनिया टोला ब्यौहारी का अपने घर में काफी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा विक्रय करने हेतु रखा है प्राप्त मुखबिर सूचना पर हमराह स्टाफ के जूनिया टोला ब्यौहारी रवाना रवाना होकर संदेही बीरेश कुमार द्विवेदी उर्फ मुकेश द्विवेदी के घर की तलाशी ली गई। जो संदेही के घर के किचन के कमरे में रैक के ऊपर एक टीने की पेटी के अंदर से मादक पदार्थ गांजा मिला जिसका वजन 01 किलो 250 ग्राम कीमती करीब 10,980 रू. का होना पाया गया। आरोपी बीरेश कुमार द्विवेदी उर्फ मुकेश द्विवेदी पिता राजधर प्रसाद द्विवेदी उम्र 51 वर्ष निवासी वार्ड न. 11 जूनिया टोला ब्यौहारी को गिरफ्तारी किया जाकर आरोपी उपरोक्त के विरूद्ध अपराध धारा 8/20 NDPS ACT का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही विवेचना के दौरान आरोपी बीरेश कुमार द्विवेदी उर्फ मुकेश द्विवेदी पिता राजधर प्रसाद द्विवेदी उम्र 51 वर्ष निवासी वार्ड न. 11 जूनिया टोला ब्यौहारी को आज दिनांक 04.03.2026 को माननीय न्यायालय शहडोल में पेश किया गया। सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जियाउल हक थाना प्रभारी ब्यौहारी के नेतृत्व में, उनि बालकरण प्रजापति, प्र.आर. महेन्द्रपाल शुक्ला, प्र.आर. हीरा सिंह, प्रआर नरेन्द्र उपाध्याय, आर. गंगा सागर गुप्ता, महिला आर. माधुरी साहू, आर. मोह अहमद एवं आर. रामजी गौतम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
