कोतवाली पुलिस द्वारा लम्बे समय से फरार 02 वारण्टी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस द्वारा लम्बे समय से फरार 02 वारण्टी गिरफ्तार 


Junaid Khan - शहडोल। सँभाग के जिले अनुपपुर में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशन में टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक गोविन्द पनिका, प्रधान आरक्षक रीतेश सिहं एवं आरक्षक अमित मरावी की टीम द्वारा शनिवार की सुबह चेक बाउण्स के मामले में धारा 138 एन.आई.ए. के तहत फरार चल रहे आरोपी सूरज प्रसाद राठौर पिता रामकुमार राठौर उम्म्र करीब 25 साल निवासी ग्राम खोलगड़ी थाना कोतवाली अनूपपुर एवं विद्युत चोरी के धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत फरार चल रहे आरोपी रामनारायण पटेल पिता जियालाल पटेल उम्र 45 साल निवासी ग्राम दुलहरा को गिरफ्तार किया गया है। उक्त दोनो आरोपियो के विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया है।

Previous Post Next Post