शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। गोहपारू पुलिस ने शादी का झूठा वादा कर वर्षों तक शारीरिक शोषण करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। फरियादिया द्वरा थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी रज्जन बैगा पिता सौखी लाल बैगा ने वर्ष 2016 में उसे शादी का प्रलोभन देकर पहली बार दुष्कर्म किया था। इसके पश्चात आरोपी उसे अपने साथ सूरत (गुजरात) ले गया, जहाँ लगभग 7-8 वर्षों तक पति-पत्नी की तरह साथ रखकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। एक वर्ष पूर्व आरोपी फरियादिया को सूरत में छोड़कर वापस अपने गांव भाग आया। जब फरियादिया ने गांव लौटकर शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी टाल-मटोल करने लगा और 24 फरवरी 2026 को उसने किसी अन्य महिला से शादी कर ली। फरियादिया की शिकायत पर थाना गोहपारू में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही विवेचना के दौरान आरोपी रज्जन बैगा की पता तलाश की गई। आरोपी रज्जन बैगा पिता सौखी लाल बैगा उम्र 30 साल निवासी ग्राम गुढ़ा थाना गोहपारू का अपने ग्राम गुढ़ा घर पर दस्तयाब हुआ जिसें दिनांक 03.04.2026 को गिरप्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही निरीक्षक राजकुमार मिश्रा थाना प्रभारी गोहपारू जिला शहडोल के नेतृत्व में, सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर पाण्डेय, सउनि.भागचन्द्र चौधरी, आर. राजकुमार रघुवंशी, आर. अमर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
