04 माह से फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार

04 माह से फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार 


Junaid Khan - शहडोल। थाना ब्यौहारी पुलिस द्वारा लूट एवं मारपीट के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। दिनांक 09.01.2026 को फरियादी विकास गुप्ता पिता स्व. सीताराम गुप्ता उम्र 22 वर्ष निवासी तिखवा थाना पपौध हाल हप्पा कॉलोनी बनसुकली तिराहा थाना ब्यौहारी जिला शहडोल द्वारा थाना ब्यौहारी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 08.01.2026 को शाम करीब 04-05 बजे वह जैन चक्की भोगिया तिराहा के पास पैदल जा रहा था, तभी आरोपीगण आनंद यादव, रवि सेन, अश्वनी पाण्डेय एवं अन्य साथियों द्वारा रास्ता रोककर गाली-गलौच की गई तथा चाकू दिखाकर उसके पास रखे 12,000 रुपये नगद एवं एडराईट इन्फिनिक्स कंपनी का मोबाइल लूट लिया गया। विरोध करने पर आरोपियों द्वारा लाठी, डंडा, बेल्ट एवं हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई। प्रकरण में थाना ब्यौहारी में अपराध धारा बी. एन. एस. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही विवेचना के दौरान आरोपी आनंद यादव, रवि सेन, आमिन खान एवं गुलाब पटेल को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है। घटना के बाद से आरोपी अश्वनी पाण्डेय लगातार फरार चल रहा था, जिसकी पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी। जिसे आज दिनांक 13.05.2026 को थाना ब्यौहारी पुलिस द्वारा फरार आरोपी अश्वनी पाण्डेय को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ब्यौहारी निरी जियाउल हक के नेतृत्व में, प्रआर नरेन्द्र उपाध्या, आर. गंगा सागर गुप्ता, आर पंकज महरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Previous Post Next Post