मासूम मुस्कानों के बीच मना दिशा वेलफेयर का 15वां स्थापना दिवस; बच्चों को बांटे उपहार

मासूम मुस्कानों के बीच मना दिशा वेलफेयर का 15वां स्थापना दिवस; बच्चों को बांटे उपहार 


Junaid Khan - शहडोल। दिनाँक 13 मई 2026 को दिशा वेलफेयर एसोसिएशन के सेवा कार्यों के शानदार १५ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर थैलेसीमिया एवं सिकलसेल वार्ड में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस खुशी को थैलेसीमिया और सिकलसेल योद्धाओं एवं उनके परिजनों के साथ केक, चॉकलेट, कैप, बैग एवं उपहार वितरित कर मनाया गया। कार्यक्रम में डॉ ममता जगतपाल, प्रियंका भट्ट ,श्रुति तिवारी, सुचिता तिवारी, उतरा विश्वकर्मा,सतीश जोशी, ऋद्धि जोशी, संध्या सिंह रितु, सूरज प्रजापति एवं गिरजा, उपस्थित रहे। बसभी अतिथियों ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया तथा दिशा वेलफेयर एसोसिएशन को निरंतर सेवा कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। दिशा वेलफेयर की अध्यक्ष रूपाली सिंघई ने सभी को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया । सेवा के 15 वर्ष…हर मुस्कान के साथ एक नया विश्वास,हर बच्चे के चेहरे पर खुशी ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।

Previous Post Next Post