संभाग के तीनों जिलों में 8 एवं 09 मई को लगेगा दो दिवसीय आधार महाअभियान शिविर

संभाग के तीनों जिलों में 8 एवं 09 मई को लगेगा दो दिवसीय आधार महाअभियान शिविर 


Junaid Khan - शहडोल। 07 मई 2026- भारतीय डाक विभाग द्वारा आमजन को आधार संबंधी सुविधाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से शहडोल संभाग में 8 और 9 मई 2026 को दो दिवसीय "आधार महाअभियान" का आयोजन किया जा रहा है। अधीक्षक डाकघर, शहडोल संभाग ने बताया है कि इस महाअभियान के तहत सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आधार से जुड़ी सभी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। जिला शहडोल में प्रधान डाकघर शहडोल, शहडोल कलेक्ट्रेट उपडाकघर, बुढ़ार उपडाकघर, जैतपुर उपडाकघर, ब्यौहारी उपडाकघर तथा जयसिंहनगर उपडाकघर आधार केंद्र जिला अनूपपुर में मुख्य डाकघर अनूपपुर, कोतमा उपडाकघर, बिजुरी उपडाकघर, जमुना कॉलरी तथा जैतहरी उपडाकघर आधार केंद्र, जिला उमरिया में मुख्य डाकघर उमरिया, नौरोजाबाद उपडाकघर, अमलाई पेपर मिल्स उपडाकघर, चचाई उपडाकघर, मानपुर उपडाकघर तथा धनपुरी उपडाकघर आधार केंद्र में सेवाएं मिलेंगी। इन केंद्रों में नया आधार नामांकन, आधार में संशोधन (नाम, पता, जन्मतिथि आदि), मोबाइल नंबर अपडेट, बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट/आइरिस/फोटो) ,अधीक्षक डाकघर, शहडोल संभाग ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे 8 एवं 9 मई को आयोजित इस आधार महाअभियान का अधिकतम लाभ उठाएं। अपने आधार संबंधी आवश्यक कार्यों के लिए निकटतम डाकघर/उपडाकघर स्थित आधार केंद्र पर अवश्य संपर्क करें। यह अभियान नागरिकों को घर के पास ही आधार सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डाक विभाग का एक महत्वपूर्ण कदम है।

Previous Post Next Post