अवैध शराब बनाने के ₹84,600/ के माल को किया जप्त,लाहन का किया नष्टीकरण

अवैध शराब बनाने के ₹84,600/ के माल को किया जप्त,लाहन का किया नष्टीकरण


Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के कुशल मार्गदर्शन में जिले में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना रामनगर के ग्राम झीमर, डूमरकछार क्षेत्र में अवैध महुआ शराब निर्माण में प्रयुक्त कच्चे माल पर बड़ी कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में लाहन, गुड़ एवं सूखा महुआ जप्त किया गया। दिनांक 22.05.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नगर परिषद क्षेत्र डूमरकछार वार्ड क्रमांक 12 स्थित एक मकान में अवैध रूप से महुआ लाहन रखा हुआ है तथा कमरे में ताला बंद है। सूचना पर थाना रामनगर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर नगर परिषद उपाध्यक्ष एवं अन्य गवाहों की उपस्थिति में दबिश दी गई। मौके पर कमरे का ताला खोलकर तलाशी लेने पर 72 डिब्बों में भरा कुल 432 किलोग्राम महुआ लाहन कीमत ₹21,600/-,54 कार्टून में रखा कुल 810 किलोग्राम गुड़ कीमत ₹40,500/- एवं 18 जूट बोरियों में रखा कुल 450 किलोग्राम सूखा महुआ कीमत ₹22,500/- बरामद किया गया। जप्त मशरूका की कुल कीमत ₹84,600/- आंकी गई है। पुलिस द्वारा समक्ष गवाहों के विधिवत जप्ती पंचनामा तैयार कर सम्पूर्ण मशरूका जप्त किया गया तथा महुआ लाहन का नियमानुसार नष्टीकरण कराया गया। प्रथम दृष्टया आरोपी द्वारा अवैध महुआ शराब निर्माण हेतु उक्त सामग्री संग्रहित करना पाए जाने पर थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 131/26 धारा 34(1)(f) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Previous Post Next Post