कमिश्नर ने आंगनबाड़ी केंद्रो का किया निरीक्षण, अभिभावकों से की चर्चा
Junaid Khan - शहडोल। 1 मई 2026- कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने जनपद पंचायत सोहागपुर अंतर्गत पीएमजनमन योजना अंतर्गत बनाई गई आंगनबाड़ी केंद्र महरानटोला नवलपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने आंगनबाड़ी केंद्रो में पोषण आहार वितरण, बच्चों की दर्ज संख्या सहित आंगनवाड़ी केंद्रों में दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। कमिश्नर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों को मेनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन दे। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र में आए बच्चों के अभिभावकों से पोषण आहार की भी जानकारी ली। कमिश्नर ने कुपोषित बच्चों की माताओं को पोषण किट का वितरण भी किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री आनन्द अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
