मोटरसायकल चोरी का किया खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

मोटरसायकल चोरी का किया खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद 


Junaid Khan - शहडोल। थाना बुढार अंतर्गत चौकी केशवाही पुलिस द्वारा मोटरसायकल चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसायकल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है। फरियादी राममनोहर चर्मकार निवासी ग्राम रूपौला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 02.05.2026 की रात्रि में उसके घर के आंगन में खड़ी एचएफ डीलक्स मोटरसायकल को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। फरियादी की रिपोर्ट पर चौकी केशवाही में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी एवं संदेहियों से पूछताछ की गई। उक्त जांच के दौरान आरोपी 1. अजीत लाल पाव पिता लखन सिंह पाव उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम रजबांध चौकी केशवाही थाना बुढार जिला शहडोल तथा 2. दीपक लाल चौधरी पिता संतोष चौधरी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम रजबांध चौकी केशवाही थाना बुढार जिला शहडोल से पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मोटरसायकल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई एचएफ डीलक्स मोटरसायकल कीमत करीबन 20,000 रुपये, बरामद की गई। उक्त कार्यवाही विवेचना के दौरान दिनांक 19.05.2026 को दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बुढार के नेतृत्व में, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक गंगा सिंह मार्को, सउनि संतोष सिंह, आरक्षक उमेश सिंह राठौर एवं आरक्षक जितेंद्र सिंह राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post