विदाई सम्मान: कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवाकाल पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए-श्री इनायत खान

विदाई सम्मान: कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवाकाल पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए-श्री इनायत खान


Junaid Khan - शहडोल। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमझोर में स्वास्थ्य विभाग के समर्पित कर्मचारी श्री इनायत खान के अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर एक भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने श्री खान को भावभीनी विदाई दी। शासकीय सेवा में सेवानिवृत्ति एक स्वाभाविक प्रक्रिया कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री राजेश तिवारी ने कहा कि शासकीय सेवा में आना और सेवानिवृत्त होना एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने श्री खान के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा सेक्टर सुपरवाइजर एवं एमपीडब्लू के रूप में इनायत खान ने अपने दायित्वों का निर्वहन बड़ी कुशलता, जिम्मेदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ किया है, जो समाज और विभाग के लिए अनुकरणीय है।" उन्होंने श्री खान के सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अब शेष समय परिवार के साथ आनंदपूर्वक व्यतीत करने की सलाह दी। 1989 से शुरू हुआ था सेवा का सफर उल्लेखनीय है कि श्री इनायत खान ने वर्ष 1989 में शासकीय सेवा में कदम रखा था। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने जनकपुर (छत्तीसगढ़) और वर्ष 2009 से अब तक अमझोर (शहडोल) में अपनी उत्कृष्ट सेवाएँ दीं। स्नेह और सहयोग रहेगा अविस्मरणीय: श्री खान अपनी विदाई पर भावुक होते हुए श्री इनायत खान ने कहा,मेरे पूरे सेवाकाल के दौरान सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों से जो प्रेम और सहयोग मिला, वह मेरे जीवन की अनमोल पूंजी है।" उन्होंने इस दौरान अपने कार्य अनुभवों को भी साझा किया और सभी का आभार व्यक्त किया। शाल-श्रीफल से हुआ सम्मान समारोह के अंत में ग्राम सरपंच एवं उपस्थित अधिकारियों ने श्री खान को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अमन तिवारी द्वारा किया गया इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति: इस अवसर पर श्यामवती मिश्रा, ओमवती मौर्य, प्रिंस गुप्ता, अनुराग यादव, पुष्पा तिवारी, सरस्वती वर्मा, कुसुमकली, रीना, भारतलाल, प्रतिमा सहित स्वास्थ्य विभाग के अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post