अमृत हरित महाअभियान अंतर्गत संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित

पौधारोपण हेतु भूमि चयन एवं पौधारोपण पूर्व तैयारी” विषय पर दिया गया प्रशिक्षण



Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 21 मई 2026 नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा अमृत हरित महाअभियान के अंतर्गत पौधारोपण हेतु भूमि चयन एवं पौधारोपण पूर्व तैयारी विषय पर संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य पौधारोपण कार्य को वैज्ञानिक, व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपादित करने हेतु संबंधित अधिकारियों,कर्मचारियों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्री घनश्याम जायसवाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री आर.पी. मिश्रा तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी उपस्थित रहीं। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप में एसडीओ फॉरेस्ट श्री संतोष कुमार शुक्ला द्वारा पौधारोपण एवं पौध संरक्षण संबंधी महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। स्टेट मॉनिटरिंग टीम से श्री अशोक कुमार मिश्रा ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर वृक्षारोपण संबंधी विस्तृत मार्गदर्शन दिया। वहीं श्री विवेक शर्मा द्वारा प्रत्यक्ष वृक्षारोपण का लाइव डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत कर पौधारोपण की व्यवहारिक एवं तकनीकी जानकारी दी गई। पीडीएमसी से रेजिडेंशियल इंजीनियर श्री संजय राय द्वारा अमृत हरित अभियान एवं अमृत मित्रों की भूमिका एवं कार्यों की जानकारी प्रतिभागियों को प्रदान की गई। कार्यशाला में विभिन्न नगरीय निकायों से आए पौधारोपण प्रभारी, नोडल अधिकारी, माली, उद्यान प्रभारी एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं को पौधारोपण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, निराई-गुड़ाई, खाद प्रबंधन तथा सिंचाई की उचित विधि एवं समय के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उप यंत्री श्री सुखेंद्र सिंह तोमर, श्री मनोज श्रीवास्तव, श्री चंद्रप्रकाश पांडे एवं श्री शिवराम इडपाचे उपस्थित रहे तथा कार्यशाला के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन सिटी मिशन मैनेजर श्री सत्यकाम मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यशाला के आयोजन में नगर पालिका परिषद शहडोल, संभागीय कार्यालय एवं पीडीएमसी की टीम द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post