लीकेज सुधार, हेडपंप संधारण एवं पानी टैंकर परिवहन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए व्यवस्था प्रारंभ

लीकेज सुधार, हेडपंप संधारण एवं पानी टैंकर परिवहन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए व्यवस्था प्रारंभ


Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 26 मई 2026 नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा ग्रीष्मकालीन मौसम को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों को सुचारु पेयजल उपलब्ध कराने हेतु विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। इन कंट्रोल रूमों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति, पाइप लाइन लीकेज सुधार, हेडपंप मरम्मत/संधारण तथा पानी टैंकर परिवहन संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाएगा। नगर पालिका परिषद द्वारा दो स्थानों पर कंट्रोल रूम संचालित किए जा रहे हैं। जिला कलेक्ट्रेट शहडोल नगर पालिका सभागार शहडोल जिला कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम हेतु कर्मचारी श्री आनंद शुक्ला को प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 8085762622 है। इसी प्रकार नगर पालिका सभागार स्थित कंट्रोल रूम हेतु श्री रामप्रकाश प्रजापति को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनका मोबाइल नंबर 9754146627 है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी ने नागरिकों से अपील की है कि पेयजल संबंधी किसी भी समस्या की सूचना संबंधित कंट्रोल रूम में तत्काल दें, ताकि समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

Previous Post Next Post