जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न
Junaid Khan - शहडोल। 27 मई 2026- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह की अध्यक्षता में मिशन वात्सल्य अंतर्गत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित की गई। कलेक्टर ने अनाथ बच्चो को स्पान्सरशिप योजना का लाभ देने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि शहडोल के चौपाटी में लगाने वाले दुकानदारो का हेल्थ चेकअप शिविर लगाकर किया जाए। बैठक में बताया गया कि शासकीय स्पान्सरशिप योजना अंतर्गत नवीन 10 अनाथ 06 दिव्यांग एवं 09 एकल विधवा माता के बच्चों को लाभ प्रदान किया गया है। कलेक्टर ने बैठक में चाइल्ड लाइन में प्राप्त शिकायतों, एएनसी पंजीयन जैसे अन्य विषयों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अखिलेश मिश्रा, अध्यक्ष जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति श्रीमती कल्याणी बाजपेयी सहित अन्य अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहें।
