दूरभाष क्रंमाक 8085762622 एवं 9754146627
Junaid Khan - शहडोल। 26 मई 2026 कलेक्टर डाॅ. केदार सिंह के निर्देषानुसार मुख्य नगरपालिका अधिकारी शहडोल श्रीमती आषा भंडारी ने जानकारी दी है कि नगरपालिका शहडोल अंतर्गत ग्रीष्मऋतु में बढ़ते तापमान को दृष्टिगत रखते हुए लोगो को पानी की सतत आपूर्ति सुनिष्चित करने हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि जिला कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम हेतु श्री आनंद शुक्ला को प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 8085762622 है एवं नगर पालिका सभागार स्थित कंट्रोल रूम हेतु श्री रामप्रकाश प्रजापति को नियुक्त किया गया है जिनका मोबाइल नंबर 9754146627 है। उन्होंने कहा कि पेयजल संबंधी किसी भी समस्या की सूचना संबंधित कंट्रोल रूम में तत्काल दें, ताकि समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।
Tags
SHAHDOL
