हजारों हाथ उठे अमन शांति की मांगी दुआ- शान उल्ला खान

हजारों हाथ उठे अमन शांति की मांगी दुआ- शान उल्ला खान


Junaid Khan - शहडोल। 28 मई 2026 को शहडोल में बहुत शांति पूर्वक ईदुल अजहा की नमाज अदा की और हजारों लोग हाथ उठा कर अल्लाह से दुआ किया गया कि शहडोल में अमन शांति भाई चारा हमेशा कायम रहे त्योहार कमेटी की जिला अध्यक्ष शान उल्ला खान ने बताया कि शहडोल शहर में 12 जगह नमाज अदा की गई सोहागपुर ईदगाह में 08 बजकर 35 मिनट में नमाज अदा की गई इस ईदगाह में लगभग 2500 लोग ईद की नमाज अदा करते है जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन पूरी तरह से हर ईदगाह मस्जिद में तैनात थी शान उल्लाह खान ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया ईदगाह से इसी तरह इस ईदगाह में पेश इमाम हाफिज इमरान खान द्वारा नमाज अदा की गई शहडोल ईद गाह में 08 बजकर 45 मिनट में अदा की गई इसमें हाफिज आरिफ साब द्वारा अदा कराई गई तालीमुल कुरान मस्जिद मदरसा में मौलाना जियाउल्लाह साब द्वारा नमाज अदा कराई गई इसी तरह कोनी ईदगाह पुरानी बस्ती नूरी मस्जिद घरौला मोहल्ला बायपास रोड मदरसा सिंगपुर रोड मस्जिद में पूरे उत्साह खुशी से लोग नमाज अदा करके लोगों से गले लगकर बधाई दी शान उल्ला खान ने कहा कि हर त्यौहार में शहडोल में अमन शांति पूर्वक त्यौहार मनाए जाते है और आगे भी इंशाल्लाह ऐसा ही होगा।

Previous Post Next Post