राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का किया गया सामूहिक गायन

राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का किया गया सामूहिक गायन 


Junaid Khan - शहडोल। 04 मई 2026- मई माह के प्रथम कार्य दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह की उपस्थिति में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन कर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह सहित विभिन्न विभागों के शासकीय सेवक उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post