जिला चिकित्सालय के क्यू मैनेजमेंट सिस्टम संबंधी खबर पर वस्तुस्थिति जारी
Junaid Khan - शहडोल। 04 मई 2026- सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. शिल्पी सराफ ने “जिला चिकित्सालय का क्यू मैनेजमेंट सिस्टम फांक रहा धूल, लाखों की मशीनें हुई कबाड़” संबंधी प्रकाशित खबर पर वस्तुस्थिति स्पष्ट करते हुए बताया है कि सम्पूर्ण कायाकल्प अभियान अंतर्गत जिला चिकित्सालय शहडोल में मेसर्स विजय सेल्स, बी.ओ.एल.-20 लालवानी टॉवर, हमीदिया रोड, भोपाल द्वारा दिनांक 09 जनवरी 2023 को उक्त मशीन प्रदाय की गई थी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मशीन अक्रियाशील है तथा उसके सुधार एवं रिपेयर के लिए कार्यालय द्वारा पत्र क्रमांक/अस्प./2025/3761 दिनांक 19 दिसंबर 2025 एवं पत्र क्रमांक/अस्प./2026/1032 दिनांक 29 अप्रैल 2026 के माध्यम से संबंधित फर्म को पत्राचार किया गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि मशीन वर्तमान में वारंटी अवधि में है तथा उसके सुधार की कार्यवाही अपेक्षित है।
