लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर मशरूका बरामद

लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर मशरूका बरामद


Junaid Khan - शहडोल। थाना गोहपारू पुलिस द्वारा लूट के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा गया मशरूका बरामद किया गया है। फरियादी रामदास सिंह पिता धर्मदीन सिंह गोड निवासी भटिगवाँ थाना जयसिंहनगर जिला शहडोल द्वारा दिनांक 10.05.2026 को थाना गोहपारू में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि दिनांक 09.05.2026 को वह अपने साला कैलाश सिंह के साथ ग्राम हरीं से मोटर साइकिल द्वारा अपने घर भटिगवाँ जा रहा था। दोपहर करीब 02 बजे कोतरी नाला भदवाही के पास ग्राम भदवाही निवासी ब्रजकिशोर उर्फ बुद्धू जायसवाल अपने दो अन्य साथियों के साथ मिला तथा गाली-गलौज करते हुए रास्ता रोककर फरियादी से 02 बोरी महुआ वजन करीब 60 किलो एवं रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन लूट लिया तथा रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी। आवेदन के आधार पर थाना गोहपारू में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी की पतासाजी कर आरोपी ब्रजकिशोर उर्फ बुद्धू जायसवाल पिता रामाधीन जायसवाल उम्र 33 वर्ष निवासी भदवाही थाना गोहपारू जिला शहडोल को दिनांक 14.05.2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से लूटा गया मशरूका बरामद कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। प्रकरण में शामिल दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी ब्रजकिशोर उर्फ बुद्धू जायसवाल के विरुद्ध पूर्व में भी लूट जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं तथा माननीय न्यायालय से उसके विरुद्ध चार स्थायी वारंट जारी होना पाया गया है। सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजकुमार मिश्रा थाना प्रभारी गोहपारू के नेतृत्व में, सउनि. भागचन्द्र चौधरी, प्रआर. दशरथ सिंह, आरक्षक संजय बैगा, आरक्षक अमर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post