बहू से दुष्कर्म करने वाला आरोपी ससुर गिरफ्तार

बहू से दुष्कर्म करने वाला आरोपी ससुर गिरफ्तार


Junaid Khan - शहडोल। थाना जयसिंहनगर क्षेत्रांतर्गत फरियादिया द्वारा दिनांक 02.05.2026 को थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके ससुर द्वारा उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना जयसिंहनगर पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। आरोपी जयपाल प्रजापति पिता नत्थू प्रजापति, उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 01 जयसिंहनगर के विरुद्ध अपराध धारा बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना जयसिंहनगर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को दिनांक 03.05.2026 को को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष दिनांक 04.05.2026 को प्रस्तुत किया गया। सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही निरीक्षक अजय कुमार थाना प्रभारी जयसिंहनगर के नेतृत्व में, सउनि प्रमोद कुमार, प्रआर. नंदकुमार, प्रआर. बारेलाल, आर. सुजीत सिंह एवं आरक्षक धीरसाह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post