मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने प्रगणक को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रदीप विश्वकर्मा सम्मानित 


Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 08 मई 2026 कलेक्टर शहडोल डॉ. केदार सिंह के निर्देशन में एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री सर्वोदय सिंह के मार्गदर्शन तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं चार्ज अधिकारी (जनगणना शहरी) श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा शहरी क्षेत्र में प्रथम चरण जनगणना का कार्य निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 25, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, ब्लॉक क्रमांक 97 में जनगणना संबंधी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करने पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रघुराज क्रमांक–2, शहडोल के प्रगणक श्री प्रदीप विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं चार्ज अधिकारी (जनगणना शहरी) श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी द्वारा श्री प्रदीप विश्वकर्मा को कार्यस्थल पर पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई। इस दौरान पर्यवेक्षक श्रीमती रेखा मिश्रा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रगणक श्रीमती मंजू ओझा, वार्ड प्रभारी वार्ड क्रमांक 25 श्री भोला सिंह तथा जनगणना शाखा से श्री मनीष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी ने कहा कि जनगणना शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, उन्होंने जनगणना कार्य में संलग्न सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों से पूर्ण जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आग्रह किया।

नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा जनगणना कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की गई।

Previous Post Next Post