पश्चिम बंगाल,असम व पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर शहडोल में जश्न का माहौल

भाजपा कार्यकर्ताओं ने न्यू गांधी चौक पर आतिशबाजी कर व मिठाई, झालमुडी एक दूसरे को खिलाकर मनाया जीत का जश्न 



Junaid Khan - शहडोल। देशभर में भारतीय जनता पार्टी के प्रति बढ़ते जनसमर्थन और अटूट विश्वास का ही परिणाम है कि पश्चिम बंगाल एवं असम व पुडुचेरी में भाजपा ऐतिहासिक पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। सोमवार को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए बताएं कि इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी, जिला शहडोल द्वारा नगर के हृदय स्थल न्यू गांधी चौक में ऐतिहासिक प्रचंड जीत पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई एवं झालमुडी खिलाकर एवं आतिशबाजी कर गाजे बाजे के साथ तीन राज्यों में मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने कहा कि आज सच माइनों मैं यह सिर्फ भाजपा की विजय नहीं है बल्कि बंगाल के साथ-साथ पूरे भारतवर्ष की विजय है मैं बंगाल की जनता को धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने आज हमारे प्रेरणा स्रोत स्वं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है आज वास्तव में पश्चिम बंगाल में भाजपा की विजय से डबल इंजन के मोदी जी के इरादों को पंख लगेंगे साथ ही केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी अब बंगाल की जनता को भरपूर मिलेगा और पश्चिम बंगाल की जनता को अब ममता बनर्जी के चंगुल से निजात मिलेगी आज भारत की जनता बंगाल की जनता की आजादी का पर्व मना रही है बंगाल की जनता को धन्यवाद आज उन्होंने अपने साथ न्याय किया है अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए न्याय किया है बंगाल में अब लाल खून नहीं बहेगा बल्कि भगवा रंग की होली खेली जाएगी। साथी इस ऐतिहासिक जीत पर उन्होंने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन एवं गृहमंत्री श्री अमित शाह को धन्यवाद व्यापित किया है। इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह, अमरकंटक विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष राजेंद्र भारती, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश जगवनी,गिरधर प्रताप सिंह,योगेंद्र चतुर्वेदी राजेश्वर उदानियां, विजय गुप्ता, महेंद्र सराफ, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा डोली, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र मिश्रा,जिला महामंत्री अमित मिश्रा शक्ति लक्ष्यकार जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता बंटी,अमित बजाज, रवींद्र वर्मा,अंकुश शर्मा, पिंकू शुक्ला,अभिषेक चौकसे, गोपाल रत्नम, मंडल अध्यक्ष मृदुल मिश्रा, प्रेम जैसवाल, चंद्रेश द्विवेदी, धर्मेंद्र सिंह मीनू, अनमोल सोनी,आशीष तिवारी, जगन्नाथ शर्मा,त्रिभुवन गोस्वामी,रमेश कोल, बाबू खान, विपिन तिवारी,रिंकू बर्मन, प्रदीप गुप्ता ,प्रवीण नामदेव, ऋतुराज गुप्ता, रक्कू कनौजिया,आलेख श्रीवास्तव,निभा गुप्ता, रूपा चतुर्वेदी, रेखा त्रिपाठी ,रीता सोनी ,कल्याणी सविता अवस्थी, छाया गुप्ता रचना श्रीवास्तव सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण शामिल होकर इस ऐतिहासिक जीत जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम के दौरान आकर्षक आतिशबाज़ी, मिठाई वितरण एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में हर्षोल्लास के साथ विजय का जश्न मनाया जाएगा। कार्यकर्ताओं में इस विजय को लेकर जबरदस्त उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिल रही है, जो पार्टी की नीतियों एवं नेतृत्व के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाता है।

Previous Post Next Post