इलेक्ट्रॉनिक्स में करियर बनाने का बड़ा अवसर,यूनिवर्सिटी में रोजगारपरक कोर्सों में प्रवेश शुरू

AI, मशीन लर्निंग, PCB डिजाइन, सोलर पावर और इलेक्ट्रॉनिक्स में आधुनिक पढ़ाई, 12वीं के बाद सीधे ले सकते हैं एडमिशन 


Junaid Khan - शहडोल। पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग द्वारा ऐसे कई रोजगारपरक और तकनीकी कोर्स संचालित किए जा रहे हैं, जो विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और इंडस्ट्री आधारित शिक्षा से जोड़ेंगे। विश्वविद्यालय ने इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में पारंपरिक पढ़ाई के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, PCB डिजाइन और सोलर टेक्नोलॉजी जैसे भविष्य आधारित विषयों को भी शामिल किया है। विभाग का उद्देश्य छात्रों को केवल डिग्री देना नहीं बल्कि उन्हें रोजगार, रिसर्च और तकनीकी क्षेत्र के लिए तैयार करना है। इलेक्ट्रॉनिक्स में बढ़ रही संभावनाएं। डिजिटल और ऑटोमेशन के दौर में इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर तेजी से विस्तार कर रहा है। मोबाइल, कंप्यूटर, ऑटोमोबाइल, सोलर एनर्जी, AI, डेटा साइंस और एम्बेडेड सिस्टम जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षित युवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यह कोर्स छात्रों के लिए बेहतर करियर विकल्प बन सकते हैं।

विभाग में कौन-कौन से कोर्स उपलब्ध

बीएससी ऑनर्स इलेक्ट्रॉनिक्स (UG Course) अवधि: 4 वर्ष,योग्यता: 10+2,यह कोर्स इलेक्ट्रॉनिक्स की बेसिक से एडवांस पढ़ाई पर आधारित है। पढ़ाई के प्रमुख क्षेत्र,इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन,एम्बेडेड सिस्टम IoT,डिजिटल तकनीक,रिसर्च एवं डेवलपमेंट,एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स (PG Course),दो वर्षीय कोर्स,तीन वर्षीय यूजी कोर्स के बाद प्रवेश,अवधि: 2 वर्ष,एक वर्षीय कोर्स,चार वर्षीय यूजी कोर्स के बाद प्रवेश,अवधि: 1 वर्ष,इन कोर्सों में एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स, इंडस्ट्री रिसर्च और आधुनिक तकनीकी अनुप्रयोगों की पढ़ाई कराई जाएगी। PCB डिजाइन एनालिसिस एंड मैन्युफैक्चरिंग टेक्निक्स (UG Diploma) अवधि: 1 वर्ष,योग्यता: 10+2,यह कोर्स इलेक्ट्रॉनिक सर्किट बोर्ड (PCB) की डिजाइनिंग और निर्माण तकनीकों पर आधारित है। वर्तमान में मोबाइल, कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उद्योग में इसकी मांग बढ़ रही है। सोलर पावर प्लांट (UG Diploma) अवधि: 1 वर्ष,योग्यता: 10+2 रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए यह कोर्स शुरू किया गया है। इसके माध्यम से छात्र सोलर पावर सिस्टम की तकनीक और संचालन सीख सकेंगे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग (PG Diploma) अवधि: 1 वर्ष,योग्यता: यूजी डिग्री,यह कोर्स AI, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस जैसे आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों से जुड़ा हुआ है, जिनकी देश और विदेश में तेजी से मांग बढ़ रही है। एडमिशन कैसे मिलेगा? विश्वविद्यालय के अनुसार इच्छुक विद्यार्थी सीधे इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया,आवेदन फॉर्म भरना होगा ,शैक्षणिक दस्तावेज जमा करने होंगे,पात्रता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। कौन आवेदन कर सकता है? साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों संकाय के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। विभाग में क्या सुविधाएं? इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने का दावा किया गया है। इनमें शामिल हैं। एडवांस लैब। स्मार्ट क्लासरूम। समृद्ध लाइब्रेरी। हाई स्पीड इंटरनेट। स्टूडेंट मेंटरशिप। प्लेसमेंट सपोर्ट। रोजगार और करियर के अवसर।कोर्स पूरा करने के बाद छात्र निम्न क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन एंड डेवलपमेंट। एम्बेडेड सिस्टम एवं IoT,VLSI एवं PCB डिजाइन,रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशन,AI/ML एवं डेटा साइंस,रिसर्च एवं उच्च शिक्षा,सरकारी एवं निजी क्षेत्र,इंडस्ट्री और स्टार्टअप,क्यों खास है यह विभाग? यहां इंडस्ट्री ओरिएंटेड करिकुलम, अनुभवी फैकल्टी, हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग और प्रोजेक्ट आधारित शिक्षा पर विशेष फोकस किया जा रहा है, ताकि छात्रों को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक अनुभव भी मिल सके।

Previous Post Next Post