एसपी द्वारा समस्त थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक
Junaid Khan - शहडोल। आज दिनांक आज दिनांक 30 मई 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के विभिन्न लंबित प्रकरणों एवं पुलिस कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान 03 माह से अधिक अवधि से लंबित अपराध, 60 दिवस से अधिक लंबित बलात्कार संबंधी प्रकरण, लंबित चालान, नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी, लंबित मर्ग प्रकरण, सीएम हेल्पलाइन शिकायतें, माइनर एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई तथा लंबित वारंटों की थानावार समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, लंबित वारंटों की तामील तथा संवेदनशील मामलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही कानून व्यवस्था संबंधी विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में पुलिस मुख्यालय द्वारा विवेचना कार्य को तकनीकी रूप से सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु उपलब्ध कराए गए टैबलेट का वितरण समस्त थाना प्रभारियों को किया गया। इस दौरान टैबलेट के उपयोग, विवेचना संबंधी कार्यों में इसके प्रभावी प्रयोग तथा डिजिटल प्रक्रियाओं के संबंध में प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। बैठक में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लंबित कार्यों की ली बैठक।
