अवैध शराब तस्करी के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब तस्करी के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार


Junaid Khan - शहडोल। थाना बुढार में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 0373/2026 (धारा 34(2) म.प्र. आबकारी अधिनियम) के तहत दिनांक 26/05/2026 को 55.440 लीटर अवैध शराब (कुल कीमती 35,118 रुपये) एवं मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। थाना बुढार पुलिस टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त प्रकरण में फरार दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

1.अरुण बरगाही उर्फ डॉक्टर बरगाही पिता दीपचंद बरगाही, निवासी- ग्राम रसमोहनी।

2.रम्मू कोल उर्फ मुस्कू कोल पिता मडेलू कोल, निवासी- ग्राम रसमोहनी।

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों की विधिवत गिरफ्तारी कर एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत, आज उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। सराहनीय भूमिका। उक्त कार्यवाही में, थाना प्रभारी बुढार के नेतृत्व में, सउनि गिरीश कुमार शुक्ला, सउनि राजेन्द्रत तिवारी, सउनि रविदास संत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post